पी कर शराब-ए-शौक़ कूँ बेहोश हो बेहोश हो

सिराज औरंगाबादीसिराज औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

पी कर शराब-ए-शौक़ कूँ बेहोश हो बेहोश हो

जियूँ ग़ुंचा लब कूँ बंद कर ख़ामोश हो ख़ामोश हो

हो आशिक़-ए-ख़ूनीं-जिगर जिऊँ लाला इस गुलज़ार में

खा दिल पे दाग़-ए-आशिक़ी गुल-पोश हो गुल-पोश हो

तुझ कूँ अगर है आरज़ू उस ख़ुश-अदा के वस्ल की

ऐ दिल सरापा शौक़ में आग़ोश हो आग़ोश हो

उमडा है दरिया दर्द का या-रब मुझे रुस्वा न कर

आया है जोश उस देग कूँ सर-पोश हो सर-पोश हो

मज्लिस में ग़म की ऐ 'सिराज' अब वक़्त आया दौर का

गर ख़ून-ए-दिल मौजूद है मय-नोश हो मय-नोश हो

सिराज औरंगाबादी
About the poet

सिराज औरंगाबादी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like