काफ़िर हुआ हूँ रिश्ता-ए-ज़ुन्नार की क़सम

सिराज औरंगाबादीसिराज औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

काफ़िर हुआ हूँ रिश्ता-ए-ज़ुन्नार की क़सम

तुझ ज़ुल्फ़-ए-हल्क़ा-दार के हर तार की क़सम

हरगिज़ मरीज़-ए-हिज्र कूँ बिन वस्ल नहीं इलाज

उस ख़ुश-अदा की नर्गिस-ए-बीमार की क़सम

उस गुल-बदन के काकुल-ए-पुर-पेच का ख़याल

ज़ुन्नार मुझ गले का हुआ हार की क़सम

तेरे भँवों की याद ने टुकड़े किया है दिल

है ज़ुल-फ़िक़ार हैदर-ए-कर्रार की क़सम

उम्मीद-वार-ए-चाह-ए-ज़नख़दान-ए-यार हूँ

मैं तिश्ना-लब हूँ शर्बत-ए-दीदार की क़सम

दरकार गर हिना है मुझ आँखों में रख क़दम

है तुझ कूँ मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार की क़सम

यकजा हुए हैं बुलबुल ओ परवाना ऐ 'सिराज'

उस शम्अ-रू के चीरा-ए-गुलनार की क़सम

सिराज औरंगाबादी
About the poet

सिराज औरंगाबादी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like