देखा है जिस ने यार के रुख़्सार की तरफ़

सिराज औरंगाबादीसिराज औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

देखा है जिस ने यार के रुख़्सार की तरफ़

हरगिज़ न जावे सैर कूँ गुलज़ार की तरफ़

आईना-दिल की चश्म में नूर जमाल दोस्त

रौशन हुआ है हर दर-ओ-दीवार की तरफ़

मंज़ूर है सलामती-ए-ख़ूँ अगर तुझे

मत देख उस की नर्गिस-ए-बीमार की तरफ़

वहाँ नहीं बग़ैर जौहर-ए-शमशीर ख़ूँ-बहा

ज़ाहिद न जा वो ज़ालिम-ए-खूँ-ख़्वार की तरफ़

है दिल कूँ अज़्म-ए-चौक उमीद-ए-विसाल पर

दीवाना का ख़याल है बाज़ार की तरफ़

क्या पूछते हो तुम कि तिरा दिल किधर गया

दिल का मकाँ कहाँ? यही दिलदार की तरफ़

परवाना कूँ नहीं है मगर ख़ौफ़-ए-जाँ 'सिराज'

नाहक़ चला है शोला-ए-दीदार की तरफ़

सिराज औरंगाबादी
About the poet

सिराज औरंगाबादी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय