वही है गुल में वही संग-ओ-ख़िश्त-ओ-ख़ार में है

सिपाह दार ख़ान बेगुनसिपाह दार ख़ान बेगुन

1 min read · 12.4K reads

वही है गुल में वही संग-ओ-ख़िश्त-ओ-ख़ार में है

वही ख़िज़ाँ में वही मौसम-ए-बहार में है

हज़ार रंग की सूरत कोई दिखाए तो क्या

मिरी नज़र में समाया वही हज़ार में है

मैं वो हूँ और वो मैं एक क़ालिब और इक जान

बग़ल में उस के हूँ मैं वो मेरे कनार में है

बुरे भले से किसी के ग़रज़ नहीं 'बे-गुन'

हमारा जिस्म है याँ जान कू-ए-यार में है

सिपाह दार ख़ान बेगुन
About the poet

सिपाह दार ख़ान बेगुन

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like