मोहब्बतों के हसीं पलों को वो तितलियों का ख़याल देगा

सीमा गुप्तासीमा गुप्ता

1 min read · 12.4K reads

मोहब्बतों के हसीं पलों को वो तितलियों का ख़याल देगा

कि ख़्वाब सारे बस एक शब में वो मेरी आँखों में ढाल देगा

मैं रूठ जाऊँगी लाख उस से मुझे मना ही वो लेगा आख़िर

क़रीब आ कर या मुस्कुरा कर मिज़ाज मेरा सँभाल देगा

जो पल भी बीतेगा क़ुर्बतों में हसीन चंचल सी चाहतों में

मुझे यक़ीं है कि मेरा दिलबर वो मेरे माज़ी को हाल देगा

जो शख़्स बेचारा है आज मुझ से बहार-मौसम की इब्तिदा में

कहा था उस ने कि चाहतों को कभी न रंग-ए-ज़वाल देगा

कि ले के अम्बर से वो सितारे जो मेरे आँचल सजा रहा था

किसे पता था कि वो ही आँचल वो मेरी अर्थी पे डाल देगा

सीमा गुप्ता
About the poet

सीमा गुप्ता

उपनाम : 'सीमा गुप्ता' मूल नाम : सीमा गुप्ता None

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like