आग पानी भी है मिट्टी है हवा है मुझ में

सीमा गुप्तासीमा गुप्ता

1 min read · 12.4K reads

आग पानी भी है मिट्टी है हवा है मुझ में

मेरे ख़ालिक़ का कोई राज़ छुपा है मुझ में

हो न जाए तह-ओ-बाला कहीं दुनिया सारी

एक तूफ़ान-ए-बला-ख़ेज़ बपा है मुझ में

रोक लेती हूँ क़दम ख़ुद ही ग़लत राहों से

ऐसा लगता है कोई मुझ से बड़ा है मुझ में

एक मुद्दत से वो ख़ामोश है 'सीमा' लेकिन

एक मुद्दत से वही चीख़ रहा है मुझ में

सीमा गुप्ता
About the poet

सीमा गुप्ता

उपनाम : 'सीमा गुप्ता' मूल नाम : सीमा गुप्ता None

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like