टूट कर अंदर से बिखरे और हम जल-थल हुए

सिद्दीक़ा शबनमसिद्दीक़ा शबनम

1 min read · 12.4K reads

टूट कर अंदर से बिखरे और हम जल-थल हुए

तुझ से जब बिछड़े तो इतना रोए हम बादल हुए

थे कभी आबाद जो ज़ख़्मों के फूलों से यहाँ

देखना वो शहर इस मौसम में सब जंगल हुए

धूप से महरूमियों की थे हिरासाँ लोग सब

रूह के आज़ार से कुछ और भी पागल हुए

जिन से वाबस्ता थी 'शबनम' ज़िंदगी की हर ख़ुशी

आह कैसे लोग थे नज़रों से जो ओझल हुए

सिद्दीक़ा शबनम
About the poet

सिद्दीक़ा शबनम

जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like