हौंसलों में फ़कत उतार सही

Sherjang GargSherjang Garg29 May 1937

1 min read · 12.6K reads

हौंसलों में फ़कत उतार सही
वक़्त ज्यादा ही होशियार सही

आप कितना गलत-गलत समझें
हमको कहना है बार-बार सही

हम तो पैदल चलेंगे मंज़िल तक
आप ही पाँचवे सवार सही

वक़्त की त्योरियाँ भी उतरेंगी
और थोड़ा-सा इंतज़ार सही

जो नज़ारे नज़र नहीं आते
उन नज़ारों की यादगार सही

नाउम्मीदी से लाख बेहतर है
एक उम्मीद दाग़दार सही

Sherjang Garg
About the poet

Sherjang Garg

डॉ0 गर्ग का जन्म 29 मई, 1937 को देहरादून (उत्तराखंड) में हुआ था. वे हिंदी के कवि, व्यंगकार, आलोचक थे. डॉ. शेरजंग की हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्धि इनके शोध प्रबंध 'स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कविता में व्यंग्य' के कारण विशेष रूप से है। इस ग्रंथ को हिंदी ह…

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like