सहर को दे के नई निकहत-ए-हयात गई

Shamim KarhaniShamim Karhani8 Jun 1913 – 19 Mar 1975

1 min read · 12.6K reads

सहर को दे के नई निकहत-ए-हयात गई

न जाने किस की गली से निकल के रात गई

जुनूँ ने दौलत-ए-दिल को निसार कर डाला

पुकारती ही रही अक़्ल काएनात गई

शब-ए-फ़िराक़ का इतना भी ग़म न कर ऐ दिल

सू-ए-सहर ही गई आज तक जो रात गई

पड़े हैं राह में कुछ फूल ख़ाक-आलूदा

कोई जनाज़ा उठा या कोई बरात गई

'शमीम' अहद-ए-गुज़िश्ता की गुफ़्तुगू न करो

वो दिन गए वो मोहब्बत गई वो बात गई

Shamim Karhani
About the poet

Shamim Karhani

Shamim Karhani (8 June 1913 - 19 March 1975) was an eminent Urdu poet ('Shayar') of the 20th century. Poetry and India's freedom struggle Shamim had a taste in poetry since he was a kid. He composed his first couplet at the age of eight. He now was aware what…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like