थी आसमाँ पे मेरी चढ़ाई तमाम रात

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िमसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम5 Mar 1816 – 21 Apr 1865

1 min read · 12.4K reads

थी आसमाँ पे मेरी चढ़ाई तमाम रात

फेंका किया हूँ तीर-ए-हवाई तमाम रात

वो मय-परस्त हूँ कि न पाई अगर शराब

की ख़ून-ए-दिल से कार-रवाई तमाम रात

हम-ख़ाना-ए-अदू है मुबारक रहे उसे

झगड़ा तमाम रोज़ लड़ाई तमाम रात

क्या ख़ुश रहा मैं दोस्त की तस्वीर जान कर

थी कल जो मह की जल्वा-नुमाई तमाम रात

बिखरी रही है शब मिरे बाज़ू पे ज़ुल्फ़-ए-यार

करता रहा हूँ ग़ालिया-साई तमाम रात

बढ़ता रहा बदन में मिरे दम-ब-दम लहू

सीने पे था वो दस्त-ए-हिनाई तमाम रात

था मेरे हौसले से ज़ियादा ग़म-ए-फ़िराक़

इक दास्तान उस को सुनाई तमाम रात

शर्म-ए-सितम ने वस्ल में कैसा सितम किया

शक्ल उस ने कल मुझे न दिखाई तमाम रात

सच्चे हैं अपने वा'दे के आते वो ख़्वाब में

'नाज़िम' मुझी को नींद न आई तमाम रात

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम
About the poet

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

उपनाम : 'नाज़िम' मूल नाम : नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ जन्म : 05 Mar 1816 | रामपुर, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Apr 1865 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मोमिन ख़ाँ मोमिन (गुरु) नाज़िम, नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ(1816-1865)रियासत रामपुर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शाग…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

  1. रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखें

    रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखेंअश्कों की ये कसरत है कि तंग आ गईं आँखें

    12.5K reads
  2. बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़त

    बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़तयूँ पहुँचता है ऊपर ऊपर ख़त

    12.5K reads
  3. ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ में

    ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ मेंकहते हैं फ़ित्नों की चोटी है हमारे हाथ में

    12.5K reads
  4. वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल में

    वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल मेंवही यूसुफ़ है ज़िंदाँ में वही लैला है महमिल में

    12.5K reads
  5. अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँ

    अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँआसमानी अर्ग़वानी ज़ाफ़रानी चूड़ियाँ

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like