हम को हवस-ए-जल्वा-गाह-ए-तूर नहीं है

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िमसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम5 Mar 1816 – 21 Apr 1865

1 min read · 12.4K reads

हम को हवस-ए-जल्वा-गाह-ए-तूर नहीं है

उस हुस्न की क्या क़द्र जो मस्तूर नहीं है

अफ़्साना-ए-मजनूँ से नहीं कम मिरा क़िस्सा

इस बात को जाने दो कि मशहूर नहीं है

काबे को चले जाएँ दर-ए-दोस्त से उठ कर

पर उस का सताना हमें मंज़ूर नहीं है

वो मेरी अयादत को ज़रूर आएँगी हमदम

कहते हैं कि मक्कार है रंजूर नहीं है

खिलने से भला उस के दुखे क्यूँ दिल-ए-बुलबुल

है ग़ुंचा-ए-गुल ज़ख़्म का अंगूर नहीं है

दावत से मुसख़्ख़र हो न ताअत से मयस्सर

हूँ जिस पे फ़िदा वो परी-ओ-हूर नहीं है

मुशरिक कहे आशिक़ को जो ले नाम ख़ुदा का

सच कहते हो उस शोख़ से कुछ दूर नहीं है

हो रात तो जीते रहें उम्मीद-ए-सहर पर

ये रोज़-ए-सियह ही शब-ए-दीजूर नहीं है

'नाज़िम' मैं पढ़ाता उसे 'ग़ालिब' के क़साएद

अफ़्सोस कि 'ख़ाक़ानी'-ए-मग़्फ़ूर नहीं है

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम
About the poet

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

उपनाम : 'नाज़िम' मूल नाम : नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ जन्म : 05 Mar 1816 | रामपुर, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Apr 1865 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मोमिन ख़ाँ मोमिन (गुरु) नाज़िम, नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ(1816-1865)रियासत रामपुर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शाग…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

  1. रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखें

    रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखेंअश्कों की ये कसरत है कि तंग आ गईं आँखें

    12.5K reads
  2. बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़त

    बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़तयूँ पहुँचता है ऊपर ऊपर ख़त

    12.5K reads
  3. ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ में

    ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ मेंकहते हैं फ़ित्नों की चोटी है हमारे हाथ में

    12.5K reads
  4. वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल में

    वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल मेंवही यूसुफ़ है ज़िंदाँ में वही लैला है महमिल में

    12.5K reads
  5. अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँ

    अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँआसमानी अर्ग़वानी ज़ाफ़रानी चूड़ियाँ

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी