महरूमी-ए-हयात का हल ढूँडते रहे

सय्यदा शान-ए-मेराजसय्यदा शान-ए-मेराज22 Jul 1948

1 min read · 12.4K reads

महरूमी-ए-हयात का हल ढूँडते रहे

या'नी अदा-ए-हुस्न-ए-अमल ढूँडते रहे

फ़ितरत के ख़ुश-गवार मनाज़िर की छाँव में

हम तेरी क़ुर्बतों का बदल ढूँडते रहे

हम झील झील उड़ते रहे हंस की तरह

क़िस्मत में जो न था वो कँवल ढूँडते रहे

वारफ़्तगी-ए-शौक़ का आलम अजीब था

हम तुम को सारे शहर में कल ढूँडते रहे

अक्सर वो हम-कलाम रहे देर तक मगर

हम अर्ज़-ए-मुद्दआ का महल ढूँडते रहे

यूँ तेरी आरज़ू में गुज़ारी है ज़िंदगी

सहरा में जैसे ताज-महल ढूँडते रहे

ऐ 'शान' आरज़ू की हरी पत्तियों के बीच

जो शाख़ पर नहीं था वो फल ढूँडते रहे

सय्यदा शान-ए-मेराज
About the poet

सय्यदा शान-ए-मेराज

उपनाम : ''शान'' मूल नाम : शफ़क़ आरा जन्म : 22 Jul 1948 | शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 23 Poems / Stories

More from सय्यदा शान-ए-मेराज

  1. हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुत

    हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुतरात अँधेरी ही सही फिर भी उजाला है बहुत

    12.5K reads
  2. यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहीं

    यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहींकब बदल जाए मगर इस का भरोसा भी नहीं

    12.4K reads
  3. हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगा

    हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगामुझ से कब मेरी उदासी का सबब पूछेगा

    12.4K reads
  4. दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दो

    दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दोअब मिरे वास्ते जीने की दुआ रहने दो

    12.4K reads
  5. अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी था

    अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी थामगर वो मेरे तसव्वुर का शाहकार भी था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like