बेचा न हम ने दिल न ख़रीदार तक गए
जो कम-अयार थे वही बाज़ार तक गए
वो सिलसिले भी कितने दिल-आवेज़ थे कि जो
ज़ंजीर-ए-पा से गेसू-ए-ख़मदार तक गए
थी हम से आगे आगे वहाँ भी अलम की धूप
जब तक हम उस के साया-ए-दीवार तक गए
हर बार खींच लाई हमें ग़ैरत-ए-जुनूँ
सौ बार यूँ तो हम भी दर-ए-यार तक गए
रस्ते में कौन कौन मिला कुछ ख़बर नहीं
कू-ए-सनम से मरहला-ए-दार तक गए
ठहरा न जुज़ तिरे कोई यूसुफ़ निगाह में
जाने को हम भी मिस्र के बाज़ार तक गए
टूटा न एक संग भी क्या जाने कितने लोग
तेशा-ब-दस्त दामन-ए-कोहसार तक गए
कितने अज़ीज़ हैं ये मसीहा को क्या ख़बर
वो ज़ख़्म-ए-दिल जो लज़्ज़त-ए-आज़ार तक गए
ऐ 'शान' सोचती हूँ कि वो हाथ क्या हुए
जो शाख़-ए-गुल को छोड़ के तलवार तक गए








