कोई बतलाए माजरा क्या है

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

कोई बतलाए माजरा क्या है

रोज़-ओ-शब का ये सिलसिला क्या है

सारे आलम में घूम कर देखा

मेरे महबूब के सिवा क्या है

इब्तिदा की ख़बर नहीं मुझ को

क्या बताऊँ कि इंतिहा क्या है

आग फैले तो दूर तक जाए

लौ है क्या चीज़ और दिया क्या है

बंद कर दे कफ़न-फ़रोशी को

मुर्दा जिस्मों पे अब रहा क्या है

अक़्ल मा'ज़ूर है मोहब्बत में

ये न जाने भला-बुरा क्या है

अपने कासे को भर लिया मैं ने

मैं नहीं जानती अता क्या है

रम्ज़ दरिया ही जानता होगा

सोहनी कौन है घड़ा क्या है

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories