आख़िरी कोस मुझे आज ही तय करना है

Satyapal AnandSatyapal Anand24 Apr 1931

2 min read · 12.6K reads

आख़िरी कोस मुझे आज ही तय करना है

और इस लम्बे सफ़र का ये कड़ा कोस मुझे

इस क़दर लम्बा बढ़ाना है कि अब से पहले

जो भी कुछ गुज़रा है माज़ी में उसे फिर इक बार

हाज़िर-ओ-नाज़िर-ओ-मौजूद सा मैं झेल सकूँ

अर्सा-ए-ग़ायब-ओ-मा'दूम से इस लम्हे तक

वादियाँ झरने चरागाहें मवेशी पंछी

खेत खलियान छपर-खट मिरे घर का दालान

गाँव की गलियाँ मकाँ लोग दुकानें बाज़ार

और फिर शहर की सड़कें बसों कारों का शोर

उम्र बढ़ती हुई बचपन से लड़कपन की तरफ़

और लड़कपन की वो ना-पुख़्ता बुलूग़त जिस में

मुझ को एहसास हुआ था कि कोई और भी है

ज़िंदगी सारी जिसे साथ मिरे चलना है

कैसा शोरीदा-सर तूफ़ान था तुग़्यानी थी

जिस ने इक बावले इंसान को बे-रहमी से

दूर अनजाने से परदेस में ला पटख़ा था

और फिर पा-ब-रिकाब आगे ही आगे की तरफ़

सर पे सामान उठाए हुए बंजारों सा

डंडी पगडंडी सड़क नक़्ल-ओ-हमल हरकत-ओ-कोच

कैसी आयन्द-वुरूद थी ये मुहिम जो हिजरत

जिस में सीमाब क़दम चलता रहा हूँ बरसों

एक कोस और मुझे आज की शब चलना है

और इस रात फ़क़त अपनी ही सोहबत में अगर

जो भी मैं भोग चुका हूँ उसे सहबा की तरह

आख़िरी कोस के इस जाम में भर कर आनंद

एक लम्हा भी तवक़्क़ुफ़ न करूँ हाथ में लूँ

और इक घूँट मैं पी जाऊँ तो मेरा ये सफ़र

सुर्ख़-रूई से मुकम्मल हो मुझे सैर करे

आख़िरी कोस मुझे आज ही तय करना है

Satyapal Anand
About the poet

Satyapal Anand

Satyapal Anand (Hindi: सत्य पाल आनंद, Urdu: ستیا پال آنند‎; born April 24, 1931) is an Indian-American poet, critic and writer. He has written several fictional and poetry books in four languages: English, Urdu, Hindi and Punjabi. He has also received awards…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like