कौन जाने डाल कितने रंग बोएगी
पर हमारी क़ब्र हमें बोती नहीं
वर्ना गदाई के तौर पर
कश्कोल और रात में समझौता हो चुका था
अजल की डिबिया में ख़्वाहिश बंद है
सारे मौसम मुझ से शुरूअ' होते हैं
ज़मीन दरियाओं के खोज लगाने को चली
मैं अपने रंग का ख़याल हूँ
और मरी हुई हूँ








