सुकूँ-पज़ीर मिरा इज़्तिराब हो न सका

साक़िब अज़ीमाबादीसाक़िब अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

सुकूँ-पज़ीर मिरा इज़्तिराब हो न सका

ये दहर वो है जहाँ इंक़लाब हो न सका

हरीम-ए-नाज़ में दिल बारयाब हो न सका

ये ज़र्रा हम-शरफ़-ए-आफ़्ताब हो न सका

मिरी नज़र में कोई इंतिख़ाब हो न सका

तिरे सिवा कोई तेरा जवाब हो न सका

सरिश्त-ए-बद को बदलती नहीं है सोहबत-ए-नेक

चमन में रह के भी काँटा गुलाब हो न सका

मिरी नज़र थी रसा या तुम्हें था शौक़-ए-नुमूद

हिजाब कर न सके या हिजाब हो न सका

बहारें गुलशन-ए-दुनिया में बे-शुमार आईं

जवाब-ए-अह्द-ए-रिसालत-मआब हो न सका

है फ़ैज़-ए-हज़रत-ए-'बाक़र' से इत्तिबा'-ए-वहीद

कि जिन के रंग का 'साक़िब' जवाब हो न सका

साक़िब अज़ीमाबादी
About the poet

साक़िब अज़ीमाबादी

उपनाम : 'साक़िब' मूल नाम : सय्यद हसन रज़ा जन्म : अज़ीमाबाद, बिहार निधन : 19 Jan 1974 | अज़ीमाबाद, बिहार

View profile & all 13 Poems / Stories