आता है यूँ शबाब किसी गुल-ए-एज़ार का
खिलता है जैसे फूल चमन में बहार का
हासिल न आशिक़ों को हुआ वस्ल यार का
देखा न बुलबुलों ने तमाशा बहार का
सरशार ऐसी निकहत-ए-गुल से हुई है आज
मिलता नहीं मिज़ाज नसीम-ए-बहार का
इस तरह ख़त्म होती हैं घड़ियाँ सुरूर की
जैसे चमन से गुज़रे ज़माना बहार का
गिरते हैं ज़र्द पत्ते कि शाख़ें हों सब्ज़ फिर
पैग़ाम दे रही है ख़िज़ाँ भी बहार का
चलते ही चलते उस ने गिरह सब की खोल दी
एहसाँ है हर कली पे नसीम-ए-बहार का
बैठे हैं बादा-नोश चले दौर साक़िया
सहन-ए-चमन में ख़ेमा है अब्र-ए-बहार का








