समुंदर की जानिब से आती हवा में - नज़्म

समीना राजासमीना राजा11 Sept 1958 – 30 Oct 2012

1 min read · 12.5K reads

कभी नीलगूँ आसमाँ के तले

सब्ज़ साहिल पे मिलने का वा'दा हुआ था

समुंदर किसी ख़्वाब सा ख़ुशनुमा था

समुंदर के पहलू में

शहर-ए-दिल-अफ़रोज़ का हमहमा था

ये शहर आज अश्कों में डूबा हुआ है

यहाँ से वहाँ तक

हर इक रहगुज़र पर

इक आसेब का सामना है

निगाहों के आगे धुआँ है

समुंदर कहाँ है

समुंदर के साहिल पे मिलने का वा'दा हुआ था

कोई आज भी उस बुलावे की उम्मीद में

ख़ुद से रूठा हुआ है

कोई बे-क़रारी के साहिल पे

आँखें बिछाए खड़ा है

कोई रंज ओढ़े हुए सो रहा है

कोई ख़ौफ़ ताने हुए जागता है

कोई बे-कराँ प्यास में डूबता है

कोई आस के पानियों को

अबस झागता है

अजब उस ज़मीं की फ़ज़ा है

अजब आज रंग-ए-फ़लक है

समुंदर की जानिब से आती हवा में

लहू की महक है

समीना राजा
About the poet

समीना राजा

मूल नाम : समीना राजा जन्म : 11 Sep 1958 | बहावलपुर, पंजाब निधन : 30 Oct 2012

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like