वो पहले से ख़रीदा जा चुका है
जान कर भी
किसी के घर को अपना मान लेना
उसी दर पर खड़े रहना ख़मोशी से
कि शायद अब खुले वो अब खुले
मगर बाहर तो ताला है
वो इक ताला लगा घर
भला क्या खुल सका है दस्तकों से
उसे हम तो बख़ूबी जानते हैं
यही बस दिल को समझाना है मुश्किल








