हम अपनी सूरतों से मुमासिल नहीं रहे

समीना राजासमीना राजा11 Sept 1958 – 30 Oct 2012

1 min read · 12.4K reads

हम अपनी सूरतों से मुमासिल नहीं रहे

एक उम्र आइने के मुक़ाबिल नहीं रहे

मजबूरियाँ कुछ और ही लाहक़ रहीं हमें

दिल से तिरे ख़िलाफ़ तो ऐ दिल नहीं रहे

अब वक़्त ने पढ़ाए तो पढ़ने पड़े तमाम

अस्बाक़ जो निसाब में शामिल नहीं रहे

बे-चेहरगी का दुख भी बहुत है मगर ये रंज

हम तेरी इक निगाह के क़ाबिल नहीं रहे

उम्र-ए-रवाँ के मोड़ पे कुछ ख़्वाब मेरे ख़्वाब

खोए गए हैं ऐसे कि अब मिल नहीं रहे

अपने लिए हमें कभी फ़ुर्सत न मिल सकी

उस को गिला कि हम उसे हासिल नहीं रहे

क्या रात थी कि शहर की सूरत बदल गई

हम ए'तिबार-ए-सुब्ह के क़ाबिल नहीं रहे

समीना राजा
About the poet

समीना राजा

मूल नाम : समीना राजा जन्म : 11 Sep 1958 | बहावलपुर, पंजाब निधन : 30 Oct 2012

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी