बाम पर आता है हमारा चाँद

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

बाम पर आता है हमारा चाँद

आसमाँ से करे किनारा चाँद

आप ही की तलाश में साहब

गर्दिशें करता है गवारा चाँद

ख़ाल और रुख़ से किस को दूँ निस्बत

ऐसे तारे न ऐसा प्यारा चाँद

आग भड़की जो आतिशीं रुख़ की

अभी उड़ जाए हो के पारा चाँद

होने तो दो मुक़ाबला उन से

ग़ुल करेंगे मलक कि हारा चाँद

चर्ख़ से उन को ताकता है 'सख़ी'

जाएगा एक रोज़ मारा चाँद

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories