वो ख़्वाब मा'दूम हो गए हैं - नज़्म

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

अज़ीम-तर थी नज़र की दुनिया

हसीन थीं आरज़ू की राहें

अलामत-ए-ज़िंदगी थी ख़्वाबों की कहकशाँ

ज़ाद-ए-राह थीं हैरतें वफ़ाएँ

लरज़ते एहसास

काँपता ज़ेहन

फ़िक्र-ए-फ़र्दा की जोत से

मुज़्तरिब निगाहें

वो रंग-ओ-सौत-ओ-सदा के वक़्फ़े

वो जान-ओ-तन की हिकायतें

क़ल्ब-ओ-रूह के दिल-कुशा मनाज़िर

वो सब जो इक उम्र की कमाई थे

कैसे इक बे-कनार कोहरे में छुप गए हैं

वो ख़्वाब जो हैरतों वफ़ाओं ने

दिल की खेती में बोए थे

कैसे हर्फ़ मादूम हो गए हैं

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads