इक सवाल ख़ुदा-ए-बरतर से - नज़्म

साइमा इसमासाइमा इसमा

1 min read · 12.4K reads

हम इस ज़मीन ओ आसमाँ के दरमियाँ

हैरान हैं और सर-गराँ

ऐ ख़ुदा-ए-दो-जहाँ!

ऐ हर्फ़-ए-कुन के राज़-दाँ!

ऐ मम्बा-ए-कौन-ओ-मकाँ!

इतना तो बतला दे

कोई ऐसी भी दुनिया है

जहाँ इंसानियत की साफ़ पेशानी पे

इल्म ओ फ़न की पौ फटती हो और

फ़िक्र ओ नज़र के आईनों से

नूर की किरनें उबलती हों

दिलों में ख़ैर ओ बरकत की दुआएँ गूँजती हों

सुब्ह दम आकाश के नीलम तले

जाम-ए-हक़ीक़त पी के जीने की तमन्ना रक़्स करती हो

जहाँ एहसास के कोहरे से

फ़िक्र-ए-नौ के तारे झिलमिलाते हों

जहाँ होंटों पे हर्फ़-ए-आगही की जोत हो

आँखों से हैरत

ज़ेहन से विज्दान के चश्मे उबलते हों,

जहाँ रातों के सन्नाटे में

दिल महव-ए-नियाज़-ओ-नाज़ रहता हो

फ़ज़ा-ए-बे-कराँ के सहर का हमराज़ रहता हो

मोहब्बत, इश्क़, दिलदारी, वफ़ा उनवान-ए-हस्ती हों

उख़ूवत नर्म-गुफ़्तारी अता-ए-पैमाना-ए-दिल हों

ख़ुदा-ए-लम-यज़ल बतला

कोई ऐसी भी दुनिया है

कहीं ऐसा भी होता है

सियासत की फ़ुसूँ-साज़ी

तिजारत की ज़ियाँ-कारी

हवस की गर्म-बाज़ारी

किसी अय्यार-ए-क़ुव्वत की जहाँ-दारी

में दम घुटता है

हर लम्हा अज़ाब-ए-जावेदाँ मालूम होता है

''ख़ुदा-वंद! ये तेरे सादा दिल बंदे कहाँ जाएँ?''

साइमा इसमा
About the poet

साइमा इसमा

मूल नाम : साइमा इसमा

View profile & all 27 Poems / Stories

More from साइमा इसमा

  1. मयस्सर ख़ुद निगह-दारी की आसाइश नहीं रहती

    मयस्सर ख़ुद निगह-दारी की आसाइश नहीं रहतीमोहब्बत में तो पेश-ओ-पस की गुंजाइश नहीं रहती

    12.4K reads
  2. ख़ाली हाथों में मोहब्बत बाँटती रह जाऊँगी

    ख़ाली हाथों में मोहब्बत बाँटती रह जाऊँगीअपने ख़ाली हाथ आख़िर देखती रह जाऊँगी

    12.4K reads
  3. उस रस्ते पर जाते देखा कोई नहीं है

    उस रस्ते पर जाते देखा कोई नहीं हैघर है इक और उस में रहता कोई नहीं है

    12.4K reads
  4. कुछ बे-नाम तअल्लुक़ जिन को नाम अच्छा सा देने में

    कुछ बे-नाम तअल्लुक़ जिन को नाम अच्छा सा देने मेंमैं तो सारी बिखर गई हूँ घर को इकट्ठा रखने में

    12.4K reads
  5. सुनते रहते हैं फ़क़त कुछ वो नहीं कह सकते

    सुनते रहते हैं फ़क़त कुछ वो नहीं कह सकतेआइनों से जो कहें उन को नहीं कह सकते

    12.4K reads