टालने से वक़्त क्या टलता रहा

Sahir HoshiarpuriSahir Hoshiarpuri5 Mar 1913 – 18 Dec 1994

1 min read · 12.5K reads

टालने से वक़्त क्या टलता रहा

आस्तीं में साँप इक पलता रहा

मौत भी लेती रही अपना ख़िराज

कारोबार-ए-ज़ीस्त भी चलता रहा

कोई तो साँचा कभी आएगा रास

मैं हर इक साँचे में यूँ ढलता रहा

शहर के सारे महल महफ़ूज़ थे

तेरा मेरा आशियाँ जलता रहा

ज़िंदगी में और सब कुछ था हसीं

अपना होना ही मुझे खलता रहा

बुझ गए तहज़ीब-ए-नौ के सब चराग़

एक मिट्टी का दिया जलता रहा

आरज़ूएँ ख़ाक में मिलती रहीं

नख़्ल-ए-उल्फ़त फूलता फलता रहा

बन के सोने का हिरन तेरा वजूद

मेरे महसूसात को छलता रहा

रात भर सूनी रही बिरहन की सेज

और आँगन में दिया जलता रहा

ज़िक्र-ए-हक़ भी था बजा 'साहिर' मगर

मय-कशी का दौर भी चलता रहा

Sahir Hoshiarpuri
About the poet

Sahir Hoshiarpuri

Sahir Hoshiarpuri (5 March 1913 -18 December 1994 ) (Urdu: ساحِر ہوشیارپُوری‎) (Hindi: साहिर होशियारपुर), born Ram Parkash Sharma (Urdu: رام پرکاش‎) (Hindi: राम प्रकाश) was an Urdu poet from India. He wrote several poetry books; his main form was ghazal. More…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like