रंज-ओ-आलाम से मोहब्बत है

Sahir HoshiarpuriSahir Hoshiarpuri5 Mar 1913 – 18 Dec 1994

1 min read · 12.6K reads

रंज-ओ-आलाम से मोहब्बत है

सई-ए-नाकाम से मोहब्बत है

ज़िंदगी-भर न हो सहर जिस की

हम को उस शाम से मोहब्बत है

क्या ख़तर गर्दिश-ए-फ़लक से हमें

गर्दिश-ए-जाम से मोहब्बत है

बादा सहबा शराब से दारद

ऐसे हर नाम से मोहब्बत है

बादा-ओ-जाम से मोहब्बत थी

बादा-ओ-जाम से मोहब्बत है

हर घड़ी दिल में याद है उन की

बस उसी नाम से मोहब्बत है

उन में शान-ए-ख़ुदा है जल्वा-फ़गन

हम को असनाम से मोहब्बत है

दुश्मन-ए-जाँ है ये मोहब्बत भी

सैद को दाम से मोहब्बत है

क़द्र-ए-ईसार क्या वो समझेंगे

जिन को अंजाम से मोहब्बत है

उस की तशरीह क्या हो ऐ 'साहिर'

दर्द-ए-बे-नाम से मोहब्बत है

 

Sahir Hoshiarpuri
About the poet

Sahir Hoshiarpuri

Sahir Hoshiarpuri (5 March 1913 -18 December 1994 ) (Urdu: ساحِر ہوشیارپُوری‎) (Hindi: साहिर होशियारपुर), born Ram Parkash Sharma (Urdu: رام پرکاش‎) (Hindi: राम प्रकाश) was an Urdu poet from India. He wrote several poetry books; his main form was ghazal. More…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी