हम को मस्ती ओ ख़्वारी आई

Sahir HoshiarpuriSahir Hoshiarpuri5 Mar 1913 – 18 Dec 1994

1 min read · 12.7K reads

हम को मस्ती ओ ख़्वारी आई

तुम को दुनिया-दारी आई

दिल-जूई दिलदारी आई

तुम को भी ये अय्यारी आई

फूल को हम ने जब भी छुआ है

हाथ में इक चिंगारी आई

साक़ी गुम ख़ाली मय-ख़ाना

कैसी ये बाद-ए-बहारी आई

हुस्न वही है हुस्न कि जिस को

सादगी ओ पुरकारी आई

मुश्किल जब आसान हुई तो

उल्फ़त में दुश्वारी आई

मक़्तल में इक शोर बपा है

आई मेरी बारी आई

हुस्न की हर मासूम नज़र से

दिल पर ज़र्ब-ए-कारी आई

सुब्ह से दिल मसरूर है 'साहिर'

रात ये हम पर भारी आई

Sahir Hoshiarpuri
About the poet

Sahir Hoshiarpuri

Sahir Hoshiarpuri (5 March 1913 -18 December 1994 ) (Urdu: ساحِر ہوشیارپُوری‎) (Hindi: साहिर होशियारपुर), born Ram Parkash Sharma (Urdu: رام پرکاش‎) (Hindi: राम प्रकाश) was an Urdu poet from India. He wrote several poetry books; his main form was ghazal. More…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like