कोई सर्द हवा लब-ए-बाम चली

शाहिदा हसनशाहिदा हसन

1 min read · 12.4K reads

कोई सर्द हवा लब-ए-बाम चली

फिर ख़्वाहिश-ए-बे-अंजाम चली

क्या ख़ाक सुकूँ से नाव चले

जब मौज ही बे-आराम चली

वो बात जो सारी उम्र की थी

बस साथ मिरे दो गाम चली

इक हर्फ़-ए-ग़लत को छूते ही

मैं मिस्ल-ए-ख़याल-ए-ख़ाम चली

अब रात से मिल कर पलटूँ क्या

जब सुब्ह से मैं ता-शाम चली

ख़ुद ढह गई वो दीवार मगर

गिरते हुए घर को थाम चली

शाहिदा हसन
About the poet

शाहिदा हसन

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like