इंसाफ़ - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

मैं ने कुछ बोलने की कोशिश की तो

मुझे इक कटहरा फ़राहम कर दिया गया

मैं गवाह हूँ

लेकिन चश्म-दीद नहीं

मुक़द्दस किताब पर हाथ रख कर क़सम खाओ

जो भी कहूँगी सच कहूँगी

सच के सिवा कुछ भी नहीं

मैं ने क़सम खाई

और गवाही दी

मेरी हलाकत चश्म-दीद न थी

सो क़ातिल आज भी घूमता है आज़ादाना

मगर मैं क़ैद हूँ

झूटी गवाही के इल्ज़ाम में

अब भी

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like