रिसालत

शफ़ीक़ फातिमा शेराशफ़ीक़ फातिमा शेरा

1 min read · 12.4K reads

हवा-ए-बयाबाँ की सरगोशियाँ धीमी धीमी

कि देखो सहर है क़रीब

हज़ारों अलम-हा-ए-जाँ-काह का ख़ूँ-बहा

उस के आहंग में रंग में

उस की शबनम से बेदार हर फूलबन का नसीब

सहर है क़रीब

मगर मैं ने देखा सहर को बहुत दूर

अपनी अबद-गीर लज़्ज़त में गुम

गुल-ओ-बर्ग-ओ-अश्जार से मावरा

ज़मानों की रफ़्तार

तारों के अनवार से मावरा

बहुत दूर पूरब से लेकिन

हवा-ए-बयाबाँ की सरगोशियों से क़रीब

हज़ारों अलम-हा-ए-जाँ काह का ख़ूँ बहा

उस के आहंग में रंग में

उस के लहजे की दिलदारियाँ हैं अजीब

सहर है क़रीब

शफ़ीक़ फातिमा शेरा
About the poet

शफ़ीक़ फातिमा शेरा

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like