अगर नहीं है इजाज़त सवाल मत करना

सबीहा सबासबीहा सबा28 Oct 1950

1 min read · 12.4K reads

अगर नहीं है इजाज़त सवाल मत करना

और अपने दिल में ज़ियादा मलाल मत करना

नहीं थी कोई ख़बर क्या है आस-पास मिरे

मैं अपनी सोच में गुम थी ख़याल मत करना

ख़ुशी से गुज़रे ये सब के लिए तो अच्छा है

ये ज़िंदगी है इसे भी वबाल मत करना

'सबा' जो आएगी मुश्किल वो हल भी कर लेंगे

ख़ुद अपने वास्ते जीना मुहाल मत करना

सबीहा सबा
About the poet

सबीहा सबा

मूल नाम : Sabiha Sultana जन्म : 28 Oct 1950 | साहिवाल, पंजाब

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like