ये तो सोचा ही नहीं उस को जुदा करते हुए

शबाना यूसुफ़शबाना यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

ये तो सोचा ही नहीं उस को जुदा करते हुए

चुन लिया है ग़म भी ख़ुशियों को रिहा करते हुए

जिन चराग़ों पर भरोसा था उन्हों ने आख़िरश

साज़िशें कर लीं हवाओं से दग़ा करते हुए

आँख के संदूक़चे में बंद है इक सैल-ए-दर्द

डर रही हूँ क़ुफ़्ल उन पलकों के वा करते हुए

जानती थी कब भटकती ही रहेगी दर-ब-दर

हम-सफ़र अपना सहाबों को घटा करते हुए

दोस्त को पहचानती थीं आँखें न दुश्मन कोई

फोड़ डाला है उन्हें अपनी सज़ा करते हुए

शबाना यूसुफ़
About the poet

शबाना यूसुफ़

उपनाम : ''शबाना''

View profile & all 11 Poems / Stories