मैं उस आदमी को जानता हूँ

ऋतुराजऋतुराज10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

मैं उस आदमी को जानता हूँ

नित्य नई आशा में

वह बिछाता है अपनी चादर

फटे-चीकट दुशाले को ओढ़कर सर्दी में

कहता है

अगर ईश्वर कहीं होता तो हमारी मदद करता

किस देवता को पूजूँ

एक के लिए तो अगरबत्ती नहीं जुटा सका

दूसरे के बारे में क्यों सोचूँ

सब ठीक हो जाएगा

क्योंकि इससे बुरा तो अब क्या होगा

ऋतुराज
About the poet

ऋतुराज

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like