दु:ख जो कविता नहीं हो सकता

ऋतुराजऋतुराज10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

धरती तो है शस्यश्यामला

शायद इसीलिए जीवित बैगा के काले चीकट शरीर पर पड़ा गमछा

दिखाई नहीं देता

‘साब जी, आप नंगे फ़र्श पर मत बैठिए

तनिक यह गमछा ले लीजिए

ओह, यह बुसाता है मैल और पसीने से

साब जी, अपनी क़मीज़ बिछा देता हूँ’

भीतर ख़ाली हाँडियों और बुझे चूल्हे के अलावा

कुछ भी नहीं था

और उसका बच्चा लगातार रोए जा रहा था

‘साब जी, उसे रोने दीजिए

डबलरोटी, बिस्कुट उसे बिल्कुल मत दीजिए

साब जी, उसे भूखे सोने की आदत डालनी होगी

यह एक दिन की बात थोड़े ही है

आप तो चले जाएँगे

हमें तो पूरी ज़िंदगी इसी तरह काटनी है’

शाम घिरने लगी थी

और बाहर भिखारी बनकर अँधेरा खड़ा था

ख़ाली हाथ लौटी थी धरती माँ भूखी सोने के लिए

बच्चा ख़ामोश हो गया था

ऋतुराज
About the poet

ऋतुराज

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी