आप अपना... - ऋतु पल्लवी

ऋतु पल्लवीऋतु पल्लवी16 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

आज मैंने आप अपना आईने में रख दिया है
और आईने की सतह को
पुरज़ोर स्वयं से ढक दिया है।

कुछ पुराने हर्फ-- दो-चार पन्ने
जिन्हें मैंने रात की कालिख बुझाकर
कभी लिखा था नयी आतिश जलाकर
आज उनकी आतिशी से रात को रौशन किया है।

आलों और दराजों से सब फाँसे खींची
यादों के तहखाने की साँसें भींची
दरवाज़े से दस्तक पोंछी
दीवारों के सायों को भी साफ़ किया है।
ऋतु पल्लवी
About the poet

ऋतु पल्लवी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like