यथार्थ में

ऋतु कुमार ऋतुऋतु कुमार ऋतु29 Mar 1970 – 14 Aug 2010

1 min read · 12.4K reads

जब मैं यथार्थ में जी रहा होता हूँ

मेरी आँखों में तैरते हैं सपने

क्षितिज पर उड़ान के

जब मैं यथार्थ में चल रहा होता हूँ

मेरी साँसों में

बैठी होती है मृत्यु

बर्फ़ की सिल्लियों-सी

जब मैं यथार्थ में सो रहा होता हूँ

मेरी देह में घुसता है

एक स्पर्श

जिसकी छुअन से अपरिचित

मैं अभी तक

जब मैं यर्थार्थ में

जाग रहा होता हूँ

मुझे कफ़न में लपेटा जा चुका होता है!

ऋतु कुमार ऋतु
About the poet

ऋतु कुमार ऋतु

बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में उभरे कवि। कम आयु में दिवंगत। उपनाम : 'रामलखन यादव' जन्म : 29/03/1970 | हरदोई, उत्तर प्रदेश निधन : 14/08/2010 | दिल्ली, दिल्ली

View profile & all 39 Poems / Stories