मैं जा रहा हूँ
उस यात्रा पर
जिस पर जाना स्थगित कर चुका हूँ कई बार।
आकाश पर
फैलती जा रही एक काली लकीर देखकर
सोच रहा हूँ
क्या यही है मेरे लहू की पहचान?
मैं पहले कभी गया नहीं
इस यात्रा पर
पर आज जा रहा हूँ
इतना विवश हो चुका हूँ इस बार।
मैं जा रहा हूँ
उस यात्रा पर
जिस पर जाना स्थगित कर चुका हूँ कई बार।
आकाश पर
फैलती जा रही एक काली लकीर देखकर
सोच रहा हूँ
क्या यही है मेरे लहू की पहचान?
मैं पहले कभी गया नहीं
इस यात्रा पर
पर आज जा रहा हूँ
इतना विवश हो चुका हूँ इस बार।

बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में उभरे कवि। कम आयु में दिवंगत। उपनाम : 'रामलखन यादव' जन्म : 29/03/1970 | हरदोई, उत्तर प्रदेश निधन : 14/08/2010 | दिल्ली, दिल्ली
View profile & all 39 Poems / Stories