नीम की ओट में - ऋषभ देव शर्मा

ऋषभ देव शर्माऋषभ देव शर्मा4 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads


नीम की ओट में जो कई खेल खेले,
चुभे पाँव में शूल बनकर बहुत दिन.
कामना के युवा पाहुने जो कुंवारे ,
बसे प्राण में भूल बनकर बहुत दिन..
कंटकों के , तृणों के ,उगे चिह्न सारे,
खिले देह में फूल बनकर बहुत दिन.
स्वप्न वे सब सलोने कसम वायदे वे,
उडे राह में धूल बनकर बहुत दिन ..
 

ऋषभ देव शर्मा
About the poet

ऋषभ देव शर्मा

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like