निर्वास

R.C. Prasad SinghR.C. Prasad Singh19 Aug 1911 – 15 Nov 1996

2 min read · 12.7K reads


कैसे अलि, भाया यह उपवन ?
वैभव-समाधि पर ऋतुपति की
यह पतझड़ का सैकत-नर्तन !
तू नंदन-वन की मोहमयी
सुंदरी परी शोभाशाली;
तेरी चितवन से किस प्रकार
मदिराकुल होता वनमाली !
रोता है यहाँ अतीत-स्वप्न
विधवा का आहत उर उन्मन !
होता है यहाँ सदैव अरी,
अपमानित घड़ियों का क्रंदन !!

वे दिन हाँ, वे दिन चले गए;
निर्मोह काल छले गए !
अलि, पले गए जिन हाथों से
उन हाथों से ही दले गए !!
मरु का तरु-फल-जल-हीन देश
जलता पावक-कण क्षण-अणुक्षण !
लुट गया धरा का हरित-वेश;
अब यहाँ न कोई आकर्षण !!
कैसे सुख की हो रही चाह ?
इन कुश-वृत्तों पर कुटिल आह !
माधवि ! सह लोगी क्यों कर इस
प्रज्वलित चिता का रक्त-दाह ?
पावस-दिनांत में घनाकार
जब भू को छू लेता अपार,
वन-वन में अपना उदाहार
ढूँढ़ेगा नूपुर-झनत्कार;
तब तू प्रिय की सुध में विभोर,
किस सुरधनु का धर स्वर्ण छोर,
झूलोगी बंकिम अंग-न्यास
उच्छ्वासित मेघवन में सहास ?
सखि, भूल केतकी का हुलास;
शूलों में गुरुतर अगुर-वास !
अब छोड़-कंटकों के दुख में
वह कल्पविटप-कल्पना उदास !!
प्रति फलित व्यथा के रागों में
है पल्लव का मर्मर-वेदन;
दुस्तर है तेरे लिए सजनि,
इस कुटिल-जाल का परिभेदन !
बहती करील के नयनों से
निशिवासर अविरल अश्रुधार !
शाखा-शाखा पर नाच रही
शुचि की तीखी-तीखी बयार !!
कहती न रेणु ब्रज-वेणु-कथा;
गोपन-बाला का नृत्य-रास !
अब तो कालिंदी-कुंजों में
खंजरी बजाता सूरदास !!

R.C. Prasad Singh
About the poet

R.C. Prasad Singh

मैथिली और हिन्दी के महाकवि आरसी प्रसाद सिंह (१९ अगस्त १९११ - नवम्बर १९९६) रूप, यौवन और प्रेम के कवि के रूप में विख्यात थे। रचित कवितायेँ •माटिक दीप (mETilIमैथिली काव्य संग्रह) •पूजाक फूल (मैथिली काव्य संग्रह) •सूर्यमुखी (मैथिली काव्य संग्रह) (साहित्य अकादमी प…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी