सूरज ने पृथ्वी पर भरोसा नहीं किया
दीपक ने नहीं खोया जोत पर भरोसा
सूखे ने फैलाया उजाड़ हर तरफ़
बादल और धरती ने भरोसे की हरियाली दी
बादलों को हवा बार-बार बहा ले गई
लौटकर पानी दिया भरोसे का पानी
भरोसा दिन का उजाला और रात का चाँद है
समुद्र जैसा भरा भरोसा ही है दौलत
भरोसे का टूटना ख़ुद को तोड़ लेना है!








