उस के कूचे में बहुत रहते हैं दीवाने पड़े

रंगीन सआदत यार ख़ाँरंगीन सआदत यार ख़ाँ

1 min read · 12.5K reads

उस के कूचे में बहुत रहते हैं दीवाने पड़े

उन में देखा तो मियाँ-'रंगीं' न पहचाने पड़े

मैं सफ़र में हूँ और उस को ग़ैर बहकाते हैं वाँ

मुझ को अब काग़ज़ के घोड़े याँ से दौड़ने पड़े

साक़िया तेरी निगाह-ए-नाज़ के बाइस से देख

जाम ओ ख़ुम औंधे हैं और तलपट हैं पैमाने पड़े

दोस्तों के कहने सुनने से मुझे मजबूर हो

ज़ख़्म-ए-दिल जर्राह को ऐ वाए दिखलाने पड़े

अब ग़ज़ल इक और 'रंगीं' तू बदल कर लिख रदीफ़

क़ाफ़िया फिर ये मुकर्रर तुझ को कह जाने पड़े

रंगीन सआदत यार ख़ाँ
About the poet

रंगीन सआदत यार ख़ाँ

उपनाम : ''रंगीन'' मूल नाम : सआदत यार ख़ाँ जन्म : सरहिंद, पंजाब संबंधी : बेताब देहलवी (भाई)

View profile & all 11 Poems / Stories