बुझते दीप का आत्म-निवेदन

रामावतार त्यागीरामावतार त्यागी17 Mar 1925 – 12 Apr 1985

1 min read · 12.6K reads

अपनी उम्र कर चुका पूरी

छूट गए सब काम अधूरे

मेरे अशुभ अनमने सिरजन

अशुभ मुझको कभी क्षमा मत करना।

जीवन का अमृत निचोड़कर प्यासे यम को पिला दिया है

मैंने अपनी माँ के पुण्यों को मिट्टी में मिला दिया है,

मेरे रचनाकार, तुम्हारे

फूल अगर रह जाए अनचुने

ओ मेरे पद दलित आचमन

मुझको कभी क्षमा मत करना।

ले डूबेगा बीच भंवर में इसका मुझको नहीं ज्ञान था

अपने मन पर मुझको अपने भाई से ज़्यादा गुमान था

अपने ही विश्वास घात से

मेरे सब संकल्प पराजित

ओ मेरे उदास घर-आँगन

मुझको कभी क्षमा मत करना।

ममता दृष्टि माँगती, यौवन माँग रहा शृंगार सलोना

बचपन मार-मार किलकारी माँग रहा है सुघर खिलौना

मैं कर्त्तव्यहीन, मैं कायर

जो बिक जाता मृत्यु के हाथों

मुझ पनघट के प्यासे बचपन

मुझको कभी क्षमा मत करना।

रामावतार त्यागी
About the poet

रामावतार त्यागी

रामअवतार त्यागी, श्रीमती के परिवार की पहली संतान हैं। भागीरथी और श्री त्यागी उदल सिंह वर्ष 1925 में ग्राम कुरकावली संभल जिला उत्तर प्रदेश में । त्यागी की प्रारंभिक शिक्षा 10 साल की उम्र में शुरू हुई। 1941 में 16 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई। उन्होंने 1944…

View profile & all 3 Poems / Stories