वो जो होती थी फ़ज़ा-ए-दास्तानी ले गया

रख़शां हाशमीरख़शां हाशमी

1 min read · 12.4K reads

वो जो होती थी फ़ज़ा-ए-दास्तानी ले गया

अहद-ए-नौ घर घर से परियों की कहानी ले गया

और ले जाता भी क्या टूटे हुए रिश्ते का दुख

कासा-ए-दिल से लहू आँखों से पानी ले गया

उस को जाना था चला जाता मगर जाते हुए

छीन कर मुझ से वो अपनी हर निशानी ले गया

क्यूँ नहीं खिलते अब आँखों में रवादारी के फूल

क्या हुआ ये कौन रब्त-ए-दरमियानी ले गया

वो क़लंदर थे सो उन को सारी दुनिया एक थी

चल दिए उठ कर जहाँ भी दाना-पानी ले गया

इक नज़र में कर दिया मसहूर क्या साहिर था वो

मुंजमिद कर के मुझे मेरी रवानी ले गया

उस के आगे रंग जितने थे वो फीके पड़ गए

सब पे सब्क़त एक अक्स-ए-ज़ाफ़रानी ले गया

जितने दुख आए मिटाने को हमीं ख़ुद मिट गए

कब कोई 'रख़्शाँ' हमारी सख़्त-जानी ले गया

रख़शां हाशमी
About the poet

रख़शां हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी