दिल की धड़कन उलझ रही है ये कैसी सौग़ात ग़ज़ल की

रख़शां हाशमीरख़शां हाशमी

1 min read · 12.4K reads

दिल की धड़कन उलझ रही है ये कैसी सौग़ात ग़ज़ल की

तार-ए-नफ़स पर उँगली रख दी छेड़ के तुम ने बात ग़ज़ल की

उस का चेहरा उस की आँखें एक क़यामत हाए मोहब्बत

तस्वीरें ख़ुद बतलाती हैं सारी तफ़सीलात ग़ज़ल की

वही कहानी दोहराएँगे वही निशानी फिर ढूँडेंगे

आदम और हव्वा से जुड़ी है अस्ल में तलमीहात ग़ज़ल की

सफ़हा-ए-दिल पर मिस्रा-ए-तर की शक्ल में आँसू गिरते हैं

दर्द के बादल छाते हैं तो होती है बरसात ग़ज़ल की

हवा हुए वो दिन कि ग़ज़ल करती थी बस महबूब से बात

वक़्त का मंज़र-नामा बदला बदली तरजीहात ग़ज़ल की

चूल्हे-चौके से बे-ज़ारी फ़िक्र-ए-सुख़न आ'साब पे तारी

जागते सोते राह निहारूँ 'रख़्शाँ' मैं बन रात ग़ज़ल की

रख़शां हाशमी
About the poet

रख़शां हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी