अजीब रोना सिसकना नवाह-ए-जाँ में है

Rajinder Manchanda BaniRajinder Manchanda Bani1 Jan 1932 – 1 Jan 1981

1 min read · 12.7K reads

अजीब रोना सिसकना नवाह-ए-जाँ में है

ये और कौन मिरे साथ इम्तिहाँ में है

ये रात गुज़रे तो देखूँ तरफ़ तरफ़ क्या है

अभी तो मेरे लिए सब कुछ आसमाँ में है

कटेगा सर भी इसी का कि ये अजब किरदार

कभी अलग भी है शामिल भी दास्ताँ में है

तमाम शहर को मिस्मार कर रही है हुआ

मैं देखता हूँ वो महफ़ूज़ किस मकाँ में है

न जाने किस से तिरी गुफ़्तुगू रही 'बानी'

ये एक ज़हर कि अब तक तिरी ज़बाँ में है

Rajinder Manchanda Bani
About the poet

Rajinder Manchanda Bani

Rajinder Manchanda Bani (1932-1981) was an Indian poet. He was born at Multan in 1932. His family migrated to Delhi in 1947 where he died in 1981. He was a Master of Arts in Economics from Punjab University, and a school- teacher. Harf e Moetbar (1972), Hisab…

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like