चकोरी का चन्दा से प्यार's image
0199

चकोरी का चन्दा से प्यार

ShareBookmarks

चकोरी का चन्दा से प्यार

प्यारी प्यारी आँखों पे आँखें निसार
आँखें निसार, आँखें निसार
चकोरी का चन्दा से प्यार -२

ये रातें सुहानी ये प्यारा समा
मुहब्बत दीवानी उमंगें जवाँ,
छीन लिया आँखों ने दिल का क़रार
चकोरी का चंदा से प्यार -२

लगन से तेरी होके मैं चूर-चूर
जलूँ अपनी ही आग में दूर-दूर
छोटे से मेरे दिल में अरमाँ हज़ार
चकोरी का चन्दा से प्यार -२

वफ़ा तुम करोगे न मानेंगे हम,
हमारे हो तुम कहो खाके क़सम,
हसीनों के वादों का क्या ऐतबार
क्या ऐतबार, क्या ऐतबार
चकोरी का चंदा से प्यार -४

 

Read More! Learn More!

Sootradhar