ना-मुनासिब है ख़फ़ा नालों को सुन कर होना

राग़िब बदायुनीराग़िब बदायुनी18 Nov 1887 – 21 Feb 1948

1 min read · 12.4K reads

ना-मुनासिब है ख़फ़ा नालों को सुन कर होना

अभी आया ही नहीं तुम को सितमगर होना

है सितम का ये करम आह नहीं करते हम

वर्ना आसान न था सब्र का ख़ूगर होना

नहीं रहती कोई रोक अहल-ए-जुनूँ के आगे

कोई दीवार हो शक़ हो के उसे दर होना

रो पड़ा मैं भी पसीजा जो वो बुत नालों पर

क़ाबिल-ए-रहम है इंसान का पत्थर होना

आ के समझाए वो तस्कीन का पहलू हम को

मान लेंगे दिल-ए-बेताब का पत्थर होना

गोर में दफ़्न किया जब न रुके ज़िंदाँ में

किस तरह देखते दीवानों का बे-घर होना

क़िस्सा-ए-तूर-ओ-कलीम आप सुनाते हैं फ़ुज़ूल

नहीं मुमकिन जो तजल्ली का मुकर्रर होना

छोड़ कर दाइरा-ए-हक़ को न जाए 'राग़िब'

कुफ़्र है सिलसिला-ए-शैख़ से बाहर होना

राग़िब बदायुनी
About the poet

राग़िब बदायुनी

उपनाम : 'राग़िब' मूल नाम : मोहम्मद याक़ूब बख़्श जन्म : 18 Nov 1887 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Feb 1948 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories