अब तो लब से न जाएगा आगे
नाले का ज़ोर शोर था आगे
दश्त-ए-उलफ़त में रहनुमा कैसा
मैं ने रहबर को धर लिया आगे
दश्त-ए-उल्फ़त है गरचे दूर वले
दिल से कहता हूँ ये रहा आगे
बेवफ़ाई अगर न करती उम्र
हम दिखाते तुम्हें वफ़ा आगे
वो ख़ुशामद ही में गए घबरा
मुझ को कहना था मुद्दआ आगे
देखना जो न था सो देख लिया
देखिए देखते हैं क्या आगे
इश्क़ में दे के जाँ हुई ये ख़बर
आ गया कुछ दिया लिया आगे
सब्र-ओ-होश-ओ-ख़िरद गए दिल से
मेरी आँखों के घर लुटा आगे
मर्ग-ए-आशिक़ की सुन के सब रूदाद
पूछते हैं कि क्या हुआ आगे
'सालिक' और मय-कशी ख़ुदा की पनाह
किस क़दर था ये पारसा आगे








