विसाल की सरहदों तक आ कर जमाल तेरा पलट गया है - क़तील

katil shifaiक़तील शिफ़ाई24 Dec 1919 – 11 Jul 2001

3 min read · 12.4K reads

विसाल की सरहदों तक आ कर जमाल तेरा पलट गया है
वो रंग तू ने मेरी निगाहों पे जो बिखेरा पलट गया है

कहाँ की ज़ुल्फ़ें कहाँ के बादल सिवाए तीरा-नसीबों के
मेरी नज़र ने जिसे पुकारा वही अँधेरा पलट गया है

न छाँव करने को है वो आँचल न चैन लेने को हैं वो बाँहें
मुसाफ़िरों के क़रीब आ कर हर इक बसेरा पलट गया है

मेरे तसव्वुर के रास्तों में उभर के डूबी हज़ार आहट
न जाने शाम-ए-अलम से मिल कर कहाँ सवेरा पलट गया है

मिला मोहब्बत का रोग जिस को क़तील कहते हैं लोग जिस को
वही तो दीवाना कर के तेरी गली का फेरा पलट गया है
katil shifai
About the poet

katil shifai क़तील शिफ़ाई

मुहम्मद औरंगज़ेब या क़तील शिफ़ाई (उर्दू : قتلیل شِفائ ) (24 दिसंबर 1919 - 11 जुलाई 2001) एक पाकिस्तानी उर्दू भाषा के कवि थे। 11 जुलाई 2001 को पाकिस्तान के लाहौर में कतेल शिफाई की मृत्यु हो गई। कविता के 20 से अधिक संग्रह और पाकिस्तानी और भारतीय फिल्मों के लिए…

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like