आज़ादी

क़मर जहाँ नसीरक़मर जहाँ नसीर

1 min read · 12.4K reads

चौंक कर उठ बैठती क्यों हैं

ये आँखें नींद से

ढूँढती हैं फिर वही मुबहम सा पैकर

पुतलियों में बंद आँखों की जो आ कर

बैठ जाता है बहुत ही शौक़ से

ख़्वाब ये कैसा है धुँदलाया हुआ

नक़्श आरी जिस के अपनी साख़्त से

आँख के पर्दे पे उभरे

ख़्वाब में जन्मी हुई महदूद ख़्वाबों ही तलक

क्या हयूला है उसी का

जो मुकम्मल हो नहीं पाई किसी भी सरज़मीं पे

हर तरफ़ पहरा कड़ा

सोचने की सारी क़ुव्वत

और बीनाई हमारी

इन पे कुंडली मार कर

झूटी रिवायत की चमक बैठी हुई

लपलपाती है ज़बाँ

बैन जारी या कि इक ज़ख़्मी हँसी होंटों पे है बिखरी हुई

शश-जिहत है जश्न मेरा

और मैं ही क़ैद में

क़मर जहाँ नसीर
About the poet

क़मर जहाँ नसीर

जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like